हमारी वचनबद्धता

Brookfield Asset Management Inc ऐसे परिवेश के प्रति प्रतिबद्ध है, जहां खुला, ईमानदार संचार अपेक्षित है, अपवाद नहीं। ऐसे मामलों में जहां आप मानते हैं कि नीतियों या मानकों का उल्लंघन हुआ है, वहाँ हम चाहते हैं कि आप अपने निरीक्षक या प्रबंधन तक यह बात सहजता से पहुंचा सकें।

उन परिस्थितियों में जहां आप विश्वास के साथ अज्ञात रूप से रिपोर्ट करने को वरीयता देते हैं, वहां आपके द्वारा दी जाने वाली जानकारी EthicsPoint के ज़रिए हमारे पास भेजी जाएगी और इसे पूरी तरह से गोपनीय और अनाम रखा जाएगा। आपको हमारी ओर से गारंटी दी जाती है कि आपकी टिप्पणियों की सुनवाई होगी।

रिपोर्ट बनाने के लिए

जब आप अपनी रिपोर्ट पूरी कर लेंगे, तो आपको “रिपोर्ट कुंजी” नाम का एक यूनिक कोड दिया जाएगा। अपनी रिपोर्ट कुंजी और पासवर्ड को लिखकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। बाद में 5-6 कार्यदिवसों के बाद, प्रतिक्रिया या प्रश्नों के लिए, अपनी रिपोर्ट देखने हेतु अपनी कुंजी और पासवर्ड उपयोग करें।